
पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है, ऐसे में भारत में लोगों को समय काटने के लिए टीवी पर रामायण का प्रसारण किया गया, हालांकि यह लोगों की ही मांग थी कि टीवी पर रामयाण का प्रसारण किया जाए जिससे लोगों का समय भी कट जाएगा और बच्चों को रामायण के बारे में सिखने के लिए भी मिलेगा। अब खबर है कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में रामायण के बाद गीता भी पढ़ाया जाएगा।
7 मई को भगवद गीता की शिक्षाओं पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय वेबिनार आयोजित कर रहा है। यह वेबिनार जूम एप पर गुरुवार को शाम 6 बजे से 7 बते तक लाइव होगा। इस वेबिनार में भाग लेने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा।
इस वेबिनार के बारे में जेएनयू के वाइस चांसलर ममिदला जगदेश कुमार ने ट्वीटर के जरिए जानकारी दी। यह वेबिनार ओकालाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका के प्रोफेसर सुभाष काक द्वारा प्रेजेंट किया जाएगा। प्रो. काक 2018 से प्रधानमंत्री की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं। 2019 में उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।
बताते चलें कि, सुभाष का जेएनयू में इंजीनियरिंग स्कूल के ऑनररी विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं। वह साइबर सिक्यूरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कम्प्यूटिंग, आर्कियोस्ट्रोनॉमी और हिस्ट्री ऑफ साइंस के लिए भी काम कर रहे हैं। वेबिनार की सूचना देते हुए वीसी ने लिखा, ‘कोरोना संकट में जेएनयू भगवद गीता की शिक्षाओं पर वेबिनार का स्वागत करता है।’