
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (गुट निरपेक्ष आंदोलन समिट में) कहा कि, मानवता दशकों के सबसे गंभीर संकट से गुजर रही है। ऐसे वक्त में गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया को एकसाथ आने को बढ़ावा दे सकता है। गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया की सबसे नैतिक आवाज रही है। इस भमिका को बनाए रखने के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन को समावेशी होना होगा।
इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि, ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, कुछ लोग समाज को बांटने के लिए आतंकवाद, फेक न्यूज और छेड़छाड़ किए गए वीडियो जैसे घातक वायरस फैला रहे हैं।
पीएम ने कहा कि, कोरोना ने अंतराष्ट्रीय सिस्टम की सीमाओं को दिखाया है। कोरोना के बाद दुनिया में ऐसा ग्लोबलाइजेशन हो जो न्यायपूर्ण, समानतापूर्ण और मानवता पर आधारित हो। हमें ऐसे अंतराष्ट्रीय संस्थानों की जरूरत है, जो आज की दुनिया के प्रतिनिधि हों।