
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। बतादें कि, बांद्रा पुलिस स्टेशन में डॉक्टरों ने प्रोविजनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जमा की। 3 डॉक्टरों की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी की।
जानकारी के अनुसार , अभिषेक त्रिमुखे, पुलिस उपायुक्त (DCP) ने कहा, सुशांत के मौत का प्रोविजनल (अंतरिम) कारण फांसी के कारण दम घुटना है।
जानकारी के मुताबिक सुशांत का शव कुछ देर में परिवार को सौंप दिया जाएगा। उनके बहनोई ओपी सिंह ने इसके लिए पेपर पर साइन किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।